दसानी ब्रदर्स पुरूषों के लिए लॉन्च करेगा अपना सेज कलेक्शन
- आईआईजेएस सिगनेचर में होगा लॉन्च

तीन दशकों से आधुनिक तकनीक के साथ आभूषणों की सर्वश्रेष्ठ कारीगरी का अंजाम देते हुए दसानी ब्रदर्स सेज कलेक्शन के साथ पुरूषों के आभूषणों में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रदर्शन आईआईजेएस सिगनेचर 2023 में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन मुंबई में 5 से 9 जनवरी 2023 के बीच होगा।

सेज लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है ‘बुद्धि’। सेज कलेक्शन आधुनिक एवं पारम्परिक डिज़ाइनों का बेहतरीन संयोजन है। इस कलेक्शन को भारत के विभिन्न राज्यांे एवं धर्मों को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर दूल्हों के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये आभूषण कुशल कारीगरों, डिज़ाइनरों द्वारा तैयार किए जाते हैं, जो न सिर्फ दूल्हे को आकर्षक बल्कि आरामदायक अनुभव भी प्रदान करते हैं।

पटियाला के महाराजा दसानी ब्रदर्स के प्रेरणास्रोतों में से एक हैं, इसी प्रेरणा के साथ सेज कलेक्शन का लॉन्च किया गया है। राजा भारतीय एवं हेरिटेज आभूषण जैसे ब्रोच, सरपेच, किलंगी, हार और कांथा पहनते थे, जिन्हें अनकट डायमण्ड (पोलकी), मोती, पन्ना और रूबी से बनाया जाता है। दसानी ब्रदर्स का नया सेज कलेक्शन 18 कैरट और 22 कैरट में बनाया गया है जिसमें ब्रोच कुर्ता बटन, शेरवानी बटन, कांथ, 2 लाइनर और 5 लाइनर सेट शामिल हैं। इन्हें अनकट डायमण्ड, राउण्ड ब्रिलिएन्ट कट डायमण्ड, रूबी काबोचोन, फेटेटेड रूबी, कार्व्ड रूबी, ज़ाम्बियन एमरल्ड मणि, एमरल्ड काबोचोन, कार्व्ड एमरल्ड, कल्चर पर्ल्स और साउथ सी पर्ल्स से बनाया गया है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए सुमित दसानी, पार्टनर, दसानी ब्रदर्स ने कहा, ‘‘भारत में आभूषण सिर्फ कीमती ही नहीं माने जाते बल्कि इन्हें भावनाओं के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि आभूषण महिलाओं के साथ ही जुड़े रहे हैं, लेकिन भारतीय पुरूष भी खास मौकों जैसे शादियों पर आभूषण पहनना पसंद करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम पुरूषों का ज्वैलरी कलेक्शन -सेज कलेक्शन लेकर आए हैं, जिसका आयोजन आईआईजेएस सिगनेचर प्रदर्शनी में किया जा रहा है। यह कलेक्शन दूल्हों के लिए पर्सनलाइज़्ड पैकेज होगा। इसके अलावा हम रोज़ाना पहनने वाले कुछ आभूषण जैसे अंगूठी, चेन आदि भी लेकर आते हैं, जिसे पुरूष हर दिन अपने किसी भी परिधान के साथ पहन सकते हैं।’’