सूरत डायमंड एंड डायमंड ज्वैलरी का इंटरनेशनल कैपिटल
भारत के २० स्मार्ट सिटी में सूरत चौथा शहर

पिछले पांच साल में गुजरात का ज्वैल माने जाने वाले सूरत के ग्रोथ रेट में ११.५% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज हुई है। इस शहर को नेशनल कैपिटल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने सबसे अधिक प्रति व्यक्ति घरेलू आय के साथ सबसे समृद्ध भारतीय शहर घोषित किया है। रॉकफेलर फाउंडेशन ने इसे १०० रेजिलिएंट सिटीज की सूची में चुना है। सूरत को भारत के उन २० शहरों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है, जिसे भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

सूरत के इस उल्लेखनीय ग्रोथ को पूरी दुनिया देख रही है। इस शहर में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में तीव्र गति से बढ़ने की क्षमता है। सूरत में हो रहे बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास में डायमंड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स और केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज का ज्यादा योगदान है। सूरत को भारत का सिंथेटिक कैपिटल भी कहा जाता है। क्योंकि यहां हैं-

  • लूम्स की कुल संख्या: ५,५०,०००
  • ऑटो लूम्स की कुल संख्या: ५०,०००
  • ३५० प्रोसेस हाउस
  • ७५,००० कपड़ा दुकानें / ट्रेडर्स
  • एंब्रायोडरी मशीनों की कुल संख्या: १,५०,०००
  • कुल यार्न उत्पादन / वर्ष: १०,५०,००० मीटर।
  • कुल यार्न बिक्री / वर्ष: ११५ बिलियन रुपए।
  • कुल कपड़ा उत्पादन / वर्ष: १,००,००० मिलियन मीटर।
  • कुल कपड़े की बिक्री / वर्ष : ५०० अरब रुपए।
  • इंडस्ट्री में १.५ मिलियन से अधिक लोग कार्यरत हैं
  • उद्यमियों की संख्या: १,५०,०००
  • वार्षिक विकास दर: ५-७%
  • सूरत में सिंथेटिक कपड़ा उत्पादन (कुल भारत का): ६०%
  • मैन मेड फैब्रिक्स का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर

सूरत - वाइब्रेंट गुजरात का फाइनेंस कैपिटल

  1. सूरत को गुजरात का फाइनेंशियल कैपिटल और ग्रोथ इंजन माना जाता है।
  2. सूरत गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां देश में सबसे तेजी से बढ़ते बिजनेस और कमर्शियल सेंटर्स हैं।
  3. दुनिया में ५ वां सबसे तेजी से बढ़ता शहर है सूरत।
  4. सकल घरेलू उत्पाद की दर ११.५% है।
  5. आबादी के हिसाब से सूरत ४.५ मिलियन की आबादी के साथ भारत का ८ वां और गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
  6. वर्ष २०१०-११ में एशिया में सबसे अधिक आयकर देने वाले शहरों में सूरत ने २२००० मिलियन रुपए ऱाष्ट्रीय राजकोष में दिया।
  7. यह उच्चतम औसत वार्षिक घरेलू आय देने वाला शहर है ।
  8. यहां की कुल आबादी में सबसे कम उम्र वाले लोगों की जनसंख्या ३५ वर्ष से कम ८% है।
  9. यहां बेरोजगारी ०% है।
  10. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के प्रधानमंत्री हैं, ने सूरत को ई-सिटी और गुजरात के सोलर सिटी का रोल मॉडल बनाने का प्रस्ताव किया है।
  11. क्रिसिल और इकरा ने परिचालन और वित्तीय दक्षता के आधार पर इस शहर को अर्बन सिविक बॉडी की सूची में सबसे ऊपर ग्रेड किया है।
  12. इंटक के मुताबिक सूरत भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ सिटी है।