|
|
|
|
इस कलेक्शन में शानदार पोलकी ज्वैलरी शामिल है, जो दसानी ब्रदर्स की कारीगरी और रचनात्मकता का प्रतीक है। इस पोलकी ज्वैलरी में अनकट डायमण्ड्स का उपयोग किया गया है। यह कलेक्शन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और शाही भव्यता का प्रतीक है। महिलाओं की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए मिरारी कलेक्शन में ढेरों डिज़ाइन पेश किए गए हैं। इनमें हैवी ईयररिंग्स से लेकर नैकलैस, शानदार चोकर और बैंगल्स तक शामिल हैं। इस कलेक्शन को रंगीन रत्नों जैसे रूबी, एमरल्ड, सफायर और पर्ल से सजाया गया है, जो पोलकी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। हमारा मिरारी कलेक्शन उन महिलाओं का जश्न है जो अपनी भव्यता के साथ हमें प्रेरित करती हैं। हमने इस कलेक्शन को जोश, उत्साह और प्यार के साथ डिज़ाइन किया है। हमें उम्मीद है कि हमारे ये आभूषण हर दूल्हन के खास दिन को और भी खास बना देंगे और दूल्हन अपने आप को स्टार महसूस करेगी।’’ दिनेश दसानी, पार्टन, दसानी ब्रदर्स ने कहा। दसानी ब्रदर्स ने सभी महिलाओं को अपने मिरारी#नूरानी गहना कलेक्शन का अनुभव पाने केे लिए आमंत्रित किया है, जो मुंबई में स्थित उनके स्टोर और उनकी वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।
![]()
|