डी बियर्स ग्रुप ने देश भर में प्रोजेक्ट इन्द्रा नेटवर्क के विस्तार के साथ ‘लव फ्रॉम डैड’ कैंपेन को आगे बढ़ाया

उपभोक्ताओं से मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद डी बियर्स ग्रुप इंडियन नैचुरल डायमण्ड रीटेलर अलायन्स (इन्द्रा) के विस्तार के साथ अपने कैंपेन ‘लव फ्रॉम डैड’ को आगे बढ़ा रहा है। ज़्यादा बड़े और अधिक सक्रिय रीटेलर नेटवर्क के साथ कैंपेन का यह चरण इन-स्टोर एक्टिवेशन को मजबूत बनाने, कैटेगरी के विकास को सुनिश्चित करने तथा विभिन्न मार्केट्स में उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस चरण का केन्द्र है प्रोजेक्ट इन्द्रा का विकास, जिसे जैम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउन्सिल (जीजेईपीसी) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। अपनी शुरूआत के बाद से इन्द्रा ने तेज़ी से विकसित होते हुए देश भर में सशक्त रीटेलर इकोसिस्टम बनाया है, साथ ही पार्टनर्स को ऐसे उपकरणों एवं संसाधनों के साथ सशक्त बनाया है, जो नैचुरल डायमण्ड को बढ़ावा देते हैं। इस पहल के ज़रिए रीटेलर एक निर्धारित डिजिटल पोर्टल के माध्यम से रैडी-टू-यूज़, कस्टमाइज़ेबल मार्केटिंग असेट्स का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही एक बेहतर व्हॉट्सेएप इंटीग्रेशन उपभोक्ताओं तक बेहतर पहुंच और सहज स्थानीकरण को सुनिश्चित करता है।

इस साल ‘लव फ्रॉम डैड’ कैंपेन को नए एवं आधुनिक नैचुरल डायमण्ड डिज़ाइनों के साथ और मजबूत बनाय गया है, ये डिज़ाइन खासतौर पर सैकण्ड ईयर पियर्सिंग (दूसरी बार कान छिदवाना) के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन डिज़ाइनों के साथ रीटेलर अपने अपने उपभोक्ताओं को स्व-अभिव्यक्ति, लक्ज़री और बेहतरीन खरीद का अनुभव प्रदान करते हैं।

जैन-ज़ी एवं मिलेनियनल उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया यह कैंपेन सैकण्ड पर आधारित है। यह रीटेलरों को उपभोक्ताओं से जुड़ने का अनूठा अवसर देता है। दूसरी बार कान छिदवाने के संस्कृतिक रूप से इस अहम पड़ाव को असली हीरों से जोड़कर यह कैंपेन इस श्रेणी में मांग बढ़ाने में कारगर होगा।

इस अवसर पर मिस श्वेता हरित, ग्लोबल एसवीपी, डी बियर्स ग्रुप ने कहा, ‘‘प्रोजेक्ट इंद्रा का इस तरह से बढ़ना, नैचुरल डायमण्ड कैटेगरी में रीटेलरों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। बढ़ते नेटवर्क एवं बेहतर टूल्स के साथ हम अपने पार्टनर्स को कारोबार के बेहतरीन अवसरों के साथ जोड़ना चाहते हैं। इस साल का ‘लव फ्रॉम डैड’ और इसके साथ पेश किए गए नए डिज़ाइन- रीटेलरों को स्टोर स्तर पर विकसित होते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने का मौका देंगे।

यह अभियान पिता और बेटी के बीच के भावनात्मक बंधन को लगातार उजागर करता है, और दूसरी बार कान छिदवाने की रस्म को ’आत्म-अभिव्यक्ति’ के एक निर्णायक पल के रूप में प्रस्तुत करता है। जिसे पिता के भरोसे और प्रोत्साहन का समर्थन प्राप्त है। स्टोरीटैलिंग और रीटेल इंटीग्रेशन का यह संयोजन जौहरियों को एक ऐसा ज़बरदस्त ढाँचा प्रदान करता है, जिसकी मदद से वे अपने स्टोर में उपभोक्ताओं के फुटफॉल और बिक्री, दोनों में ही बढ़ोतरी कर सकते हैं।

टेलीविज़न, प्रिंट, रेडियो, आउट-ऑफ-होम एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई भाषाओं में 360 डिग्री रोलआउट के साथ यह कैंपेन इंद्रा रीटेलर्स के ज़रिए स्थानीय स्तर पर पहुंच को भी सुनिश्चित करता है।

सांस्कृतिक समझ, प्रोडक्ट इनोवेशन तथा इंद्रा के ज़रिए रीटेलर सशक्तीकरण के माध्यम से डी बियर्स ग्रुप भारत में नैचुरल डायमण्ड को बढ़ावा देते हुए इस कारोबार के विकास के नए मार्ग प्रशस्त कर रहा है।