|
|
|
|
![]() एसआरके (श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट्स) ने बताया कि यह कार्बन-नेगेटिव नैचुरल पॉलिश्ड डायमण्ड बनाने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। यह घोषणा 25 जून को विश्व विकार्बोनीकरण दिवस के अवसर पर की गई। एसआरके के अनुसार कंपनी ने प्रति कैरट रफ डायमण्ड के लिए -0.239 किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साईड का नेगेटिव कार्बन फुटप्रिन्ट हासिल किया है। संगठनात्मक स्तर पर एसआरके ने जितना कार्बन उत्पन्न किया, उससे ज़्यादा भरपाई करते हुए -893 मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साईड का पॉज़िटिव फुटप्रिन्ट दर्ज किया है। इस उपलब्धि की पुष्टि ड्यूश क्वालिटी सिस्टम्स (इंडिया) प्रा. लिमिटेड द्वारा की गई है जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों जैसे ISO 14064-1:2018, ISO 14067:2018, ISO 14068-1:2023 तथा ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल के अनुरूप है। श्रेयांस ढोलकिया, उद्यमी-ब्राण्ड कस्टोडियन, एसआरके ने कहा, ‘‘एसआरके में हमारा मानना है कि सही मायनों में लक्ज़री वह नहीं जो आप बनाते हैं- इसका तात्पर्य यह है कि आप समाज को क्या देते हैं, समाज कल्याण में आपका क्या योगदान है। नेगेटिव कार्बन फुटप्रिन्ट के साथ डायमण्ड बनाना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह दुनिया के लिए बड़ा संदेश भी है कि सौंदर्य और ज़िम्मेदारी दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर भी आगे बढ़ सकते हैं। |